बिहार सरकार फसल सहायता योजना : बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है | जहाँ अधिकतर लोगो का जीवन कृषि से ज़ुरा हुआ है और राज्य की करीब 80 फीसदी जनता इन्ही कृषि पर निर्भर है | इसी बातो को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की सरकार ने एक बहुत ही जरुरी फैसला लिया है जिससे प्रदेश में रहने वाले किसानो को सीधा लाभ होगा | बाढ़ सूखा ओलावृश्टि और असमय होने वाले बर्षा से किसानो का भारी नुकसान होता था और कोसी नदी होने के कारन बाढ़ से बहुत ज्यादा फसलों का नुकसान होता था | बिहार सरकार फसल सहायता योजना के तहत किसानो को होने वाले नुकसान से आर्थिक सहायता प्रदान करेगी | बिहार सरकार फसल सहायता योजना के तहत आप अधिकतम 20000 हज़ार तक की राशि प्राप्त कर सकते है | आइये जानते है इस योजना में कौन-कौन आवेदन कर सकते है|

फसल सहायता योजना का उदेश्य क्या है ?
1 – प्राकृतिक आपदा से होने वाले फसल के नुकसान पर किसान को आर्थिक मदद देना ताकि किसान दूसरा फसल लगा सके |
2 – किसानो को साहूकार के कर्ज और नुकसान से होने वाले आर्थिक संकट से बचाना |
3 – खेती के लिए किसानो का भरोसा बनाये रखना |
4 – किसानो को भरोसा दिलाना की सरकार उनके साथ है
बिहार सरकार फसल सहायता योजना उस किसान को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो बार बार कोसी नदी के बाढ़ के कारन अपना फसल खो देते थे और सालो का मेहनत बर्बाद हो जाता था |
इस योजना में कौन – कौन सी फसल शामिल है ?
1 – धान
2 – गेहूँ
3 – मक्का
4 – दलहन की सभी फसल
5 – तिलहन की सभी फसल
बिहार सरकार हर साल और हर मौसम में खरीफ / रवि में आने वाले फसलों की सूचि जारी करती है |
इस योजना का लाभ कौन-कौन ले सकता है ? (Eligibility )
सरकार के इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इन सभी नियम का होना अनिवार्य हैं |
1 – किसान को बिहार राज्य का निवासी हो
2 – खेती करने वाला हो ( कोई दूसरा काम ना करता हो )
3 – फसल का नुकसान प्राकृतिक आपदा से होना चाहिए
4 – अधिकतम 2 हेक्टैयर भूमि के नुकसान का लाभ मिलेगा
5 – किसान का अपना बैंक खाता होना चाहिए जो आधार से Link हो
Note :- इस योजना के तहत शहर में खेती करने वाला किसान भी आवेदन कर सकता है
Online आवदेन करने में लगने वाले दस्तावेज ?
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपके पास कुछ दस्तावेज होना जरुरी है ?
1 – किसान का आधार कार्ड
2 – अपना बैंक पासबुक
3 – भूमि का दस्तावेज जिसका नुकसान हुआ है
4 – एक मोबाइल नंबर
5 – और एक किसान पंजीकरण संख्या
यह योजना फसल बिमा से पूरा अलग है आइये जानते है कैसे ?
1 – इस योजना में कोई प्रीमियम नहीं लगता है पूर्णतः ये सरकारी योजना है इसकी राशि पूरी फ्री है
2 – यह राज्य सरकार की योजना है वही फसल बिमा योजना केंद्र + राज्य सरकार दोनों चलती है
3 – सरकार फसल सहायता योजना सीधा और सरल दोनों है
इस योजना का ऑनलाइन आवदेन कैसे करे ?
1 – बिहार सरकार के कृषि विभाग के वेबसाइट पर जाइये और वहाँ DBT पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करे
2 – रजिस्ट्रेशन के बाद फिर से लॉगिन करके फसल सहायता योजना का चयन करे
3 – अपना फसल और भूमि का Details भरे
4 – जो जो दस्तावेज मांगा जाए उसको अपलोड कर दे
5 – Submit करने के बाद चयन होने पर राशि सीधे किसान के बैंक खता में भेज दिया जाएगा
Note :- इसका आवदेन करने पर कोई राशि नहीं लगता है
निष्कर्ष :-
बिहार सरकार फसल सहायता योजना : ये बिहार के किसानो के लिए एक बरदान है जिसका लाभ फसल के नुकसान पर उठा सकते है और इसकी खास बात तो ये है की इसमें किसान को कोई राशि भी नहीं देना पड़ता है | अगर आप बिहार के निवासी है और आपका भी फसल ऐसे ही आपदाओं के कारन नुकसान होते रहता है तो इस योजना का लाभ उठा के आप दूसरी फसल लगा सकते है जिसके कारन आपको पैसो के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा | धन्यवाद
फसल सहायता योजना : नुकसान होने पर 20000 हजार की राशि बिलकुल फ्री